Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी, मैदानों में छाए बादल

उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी, मैदानों में छाए बादल

देहरादून। सोमवार सुबह बदरीनाथ, हेमकुंड, मुनस्यारी और धारचूला समेत राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की सूचना है। वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं। यहां मौसम में आए इस बदलाव से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
केदारनाथ में बादलों बीच की हल्की धूप का आना और जाना लगा है। वहीं राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं और शहर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अल्मोड़ा, नैनीताल, भवाली और बागेश्वर  में भी बादल छाए हुए हैं।
कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, लंगासू सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। बेनीताल, नंदासैंण, चौंरासैंण आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है। राजधानी दून समेत आसपास के कई इलाकों में सोमवार को हल्के बादल छाये रह सकते हैं। प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने और बारिश का भी अनुमान है।
मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। राजधानी दून और टिहरी के कुछ इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। शेष स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2