Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीं छठ...

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं…….

देहरादून- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति की पूजा का पर्व है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि छठ पर्व भगवान सूर्य की उपासना के साथ नदियों और जल स्रोतों की साफ-सफाई और उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। यह पर्व समाज के सभी व्यक्तियों को एक साथ लाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में विभिन्न त्योहार और पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान सूर्य से प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों से कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर पर्व मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता और स्वच्छता का संदेश देता है। उन्होंने इस पर्व पर सभी की सुख व समृद्धि की भी कामना की है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2