देहरादून।
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के मुहूर्त पर हुई बर्फबारी को शुभ मानते हुए धाम पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कपाट बंद होने पर हो रही बर्फबारी से गदगद दिखे।
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के विषय पर कहा कि दोनों राज्यों में अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। अलकनंदा अतिथि गृह हरिद्वार के विषय में कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में भी लंबित रहा जिसको लेकर आपसी सहमति से इसे उत्तराखंड सरकार को दिए जाने पर सहमति बनी तथा यहीं पर एक अन्य अतिथि गृह बनाया गया है जिस पर यूपी सरकार का स्वामित्व होगा। उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। कहा कि श्री मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार द्वारा यहाँ पर बहुत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों पर अब कोई विवाद नहीं: सीएम योगी
RELATED ARTICLES