Home राज्य उत्तराखण्ड प्रदेश के बेरोजगारों को बड़ी सौगात, 2000 से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों...

प्रदेश के बेरोजगारों को बड़ी सौगात, 2000 से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून।राज्य स्थापना दिवस पर शिक्षक भर्ती के शासनादेश के रूप में प्रदेश के बेरोजगारों को बड़ी सौगात मिली है। शिक्षा सचिव की ओर से सहायक अध्यापक प्राथमिक के खाली पदों पर भर्ती का आदेश जारी कर दिया गया है।

 सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों की भर्ती उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा अध्यापक (संशोधन) सेवा नियमावली 2019 की व्यवस्था के तहत की जाएगी।
भर्ती विज्ञप्ति जारी करने के लिए शासनादेश में 20 नवंबर 2020 की डेडलाइन भी तय की गई है। शिक्षा सचिव की ओर से कहा गया है कि सहायक अध्यापक प्राथमिक के खाली पदों पर जनपदवार पद विज्ञापित किए जाने की प्रक्रिया को हर हाल में 20 नवंबर 2020 तक पूरा कर लिया जाए। आदेश में यह भी कहा गया है कि शिक्षक भर्ती हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2