देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गैरसेंण में राज्य स्थापना दिवस समारोह मनायेगे। सीएम त्रिवेंद्र स्थापना दिवस पर कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री का राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम तय हो गया है। सरकार इस बार गैरसेंण में स्थापना दिवस आयोजित करेगी। इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।



