
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात दी है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते गुरुवार को कर्मचारियों के लिए बोनस की मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी के इस दौर में आर्थिक मंदी से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। इस दौरान एक महीने के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। इससे राजकीय कोष पर कुल 1022.75 करोड़ रुपए का व्यय भार आएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।




