पन्तनगर सीमैप के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज का फार्मूला भांग (कैनाबिस) से ढूंढ लिया है। इसके लिए सीमैप के वैज्ञानिक द्वारा हिमालयी क्षेत्रो से भांग की लगभग 60 प्रजातियो का चयनित कर, उनसे अधिकतम टीएचसी-ए, सीबीडी व कैनाविनायड युक्त भांग की प्रजाति विकसित करने में जुटे हैं। जिसमे वैज्ञानिकों को सफलता भी हाथ लग गयी है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही भांग से निकलने वाले औषधीय तत्वों से कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों के लिए कारगर दवाइयां बनेंगी।