मसूरी विधायक गणेश जोशी ने विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी जमीन तलाशने को लेकर सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच कर बेबुनियाद आरोप लगाकर भाजपा की त्रिवेंद्र रावत सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है परंतु जनता सब जानती है वह आने वाले समय पर कांग्रेस को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी गंभीर आरोप लगा रहा है परंतु लेह लद्दाख पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ वहां पर मौजूद थे। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार चाइना को हर हाल में जवाब देगी जिसके तहत सरकार द्वारा चाइना के आयात और निर्यात में पूरी तरीके से पाबंदी लगा दी गई है।



