अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में लगाई फांसी। पिछड़ी नई बस्ती निवासी बंटी कश्यप पुत्र सोहन लाल अपनी पत्नी राधा और तीन बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार की शाम बंटी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के टिन सेट में कपड़े का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर के अंदर आई पत्नी ने पति को फंदे पर झूलते देखा और पास में ही रहने वाले युवक के भाई अनिल को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी। आनन फानन में युवक को सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों को मिलने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसएसआई ने बताया कि बंटी नाम के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। युवक का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



