Homeराज्यउत्तराखण्ड25 जून से प्रदेश में होगा बसों का संचालन, पहले चरण में...

25 जून से प्रदेश में होगा बसों का संचालन, पहले चरण में चलेंगी इतनी बसें…..

देहरादून- 25 जून से उत्तराखंड में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। अपर मुख्य सचिव और बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि बैठक में राज्य के अंदर बसों के संचालन पर सहमति बनी है। पहले चरण में रोडवेज की 50 बसों का ही संचालन किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव और बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि अगर यह सफल रहता है, तो उसके बाद दूसरे चरण में बसों का संचालन किया जाएगा। 25 जून से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें सड़कों पर चलेंगी। फिलहाल, कम दूरी के रूटों पर निगम बसों का संचालन करेगा। इसके साथ ही बैठक में परिवहन निगम के कर्मचारियों को उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने पर भी मुहर लगाई गई है। पूर्व में परिवहन निगम के द्वारा खरीदी गई 300 बसों के लोन लेने को भी अनुमति दी गई। साथ ही हरिद्वार बाईपास पर स्मार्ट सिटी के लिए परिवहन निगम की जमीन के बदले आइएसबीटी बस अड्डा परिवहन निगम को देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसमें फैसला लिया गया कि अगर सरकार द्वारा अधिग्रहण पर बात नहीं बनी तो आइएसबीटी देहरादून की जमीन नगर निमग को दी जाएगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular