Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राजधानी देहरादून में ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन मदद करेगी ये संस्था, हेल्पलाइन...

राजधानी देहरादून में ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन मदद करेगी ये संस्था, हेल्पलाइन नंबर किया जारी…..

देहरादून- राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस के खिलाफ 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओं ने कई तरह की पहल की है। अपना आसरा वेलफेयर सोसायटी ने वरिष्ठ नागरिकों से अपने घरों में रहने की अपील की। साथ ही कोई भी आवश्यक सामान की जरूरत पड़ने पर उसे उनके घर तक उपलब्ध कराने की बात कही है। संस्था के संस्थापक विमल कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। बचाव के उपाय ही इस बीमारी से बचने का रास्ता है। पीएम मोदी ने जनजागरूकता लाने के लिए जनता कर्फ्यू का एलान किया है।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर:
जनता कर्फ्यू सफल बनाने के लिए संस्था ने छह मुख्य क्षेत्रों में अपने वॉलिंटियर्स को वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक) की मदद की जिम्मेदारी सौंपी है। किसी को आवश्यक सामान की जरूरत होगी तो वे संबंधित क्षेत्र के वॉलिंटियर्स से फोन पर सम्पर्क कर सकते हैं। वॉलिंटियर्स उनके पते पर सामान पहुंचाएंगे।

रेसकोर्स – 9790446512
प्रेमनगर – 8630558639
सुभाष नगर, क्लेमेनटाउन – 9639144882
सहारनपुर चौक – 6397062167
जीएमएस रोड – 9045333335
राजपुर रोड – 7088882883

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2