देहरादून- राजधानी देहरादून स्थित ब्रेड फैक्ट्री में रखे कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए। जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना आज तड़के चार बजे की है। पटेल नगर स्थित ब्रेड फैक्ट्री में आज सुबह एक के बाद एक चार सिलेंडर ब्लास्ट हुए तो आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया गया कि ब्लास्ट से लगी आग में सोते हुए छह मजदूर फंस गए। जिन्हें पुलिस ने बचाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से लाखों का नुकसान होने की खबर है।



