Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आज परेड ग्राउंड में उमड़ा जनरल-ओबीसी...

देहरादून: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आज परेड ग्राउंड में उमड़ा जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का सैलाब……

देहरादून- प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आज राजधानी देहरादून में जनरल ओबीसी कर्मचारियों का सैलाब उमड़ा। परेड मैदान में सभा करने के बाद हजारों कर्मचारी हुजूम मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच के लिए निकल पड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। उन्होंने प्रमोशन पर लगी रोक न हटाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पहले बुधवार को उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर प्रमोशन पर लगी रोक हटाने का अनुरोध की किया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के मुताबिक, महारैली में पूरे राज्य के साथ ही सीमांत जनपद चमोली और पिथौरागढ़, उत्तरकाशी से भी कर्मचारी देहरादून पहुंचकर अपने विरोध का इजहार कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी प्रमोशन से रोक न हटाए जाने से कर्मचारी बेहद नाराज है। अब भी सरकार चाहे तो प्रदेश को कर्मचारियों के बड़े आंदोलन को टाल सकती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular