देहरादून- यदि आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो आज ही निपटा लें। क्योंकि, शुक्रवार से लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 21 फरवरी को शिवरात्रि के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। 22 फरवरी को महीने का चैथा शनिवार है। इसके बाद 23 फरवरी को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं इस दौरान तीन दिन तक एटीएम में कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए आज समय से बैंक के काम निपटाना लें।


