Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट के 11 चीफ जस्टिस होगें आर बी मलिमथ…..

उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट के 11 चीफ जस्टिस होगें आर बी मलिमथ…..

नैनीताल- उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस के नाम पर फैसला हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा लिए गये फैसले के अनुसार आर बी मलिमथ की नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति होगी, जो नैनीताल हाईकोर्ट के 11वें चीफ जस्टिस होगें। वर्तमान में आर बी मलिमथ कर्नाटक हाईकोर्ट में जज के पद पर कार्यरत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी गयी है। आर बी मलिमथ वर्तमान कर्नाटक हाईकोर्ट में जज के पद पर कार्यरत है जो चीफ जस्टिस रमेश रगंनाथन की जगह पदभार संभालेंगे। रमेश रगंनाथन दो नवम्बर 2019 से नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर आसीन है। आर बी मलिमथ नैनीताल हाईकोर्ट के 11वें चीफ जस्टिस होगें। बता दें कि हाईकोर्ट का गठन 9 नवम्बर 2000 में राज्य गठन के साथ ही किया गया था और अशोक ए देसाई को नैनीताल हाईकोर्ट का पहला चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। जिनका कार्यकाल महज 26 दिन का रहा था। तब से लेकर अब तक नैनीताल हाईकोर्ट में 10 चीफ जस्टिस नियुक्त किये जा चुके है। वर्तमान में रमेश रंगनाथन चीफ जस्टिस पद पर आसीन है और 11 वें चीफ जस्टिस के रूप में अब इस पद पर आर बी मलिमथ की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गयी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2