Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड काशीपुर: अनियंत्रित बस की चपेट में आकर शिव भक्त की मौत, आक्रोशित...

काशीपुर: अनियंत्रित बस की चपेट में आकर शिव भक्त की मौत, आक्रोशित भक्तों ने हाईवे किया जाम…..

काशीपुर- काशीपुर में अनियंत्रित बस की चपेट में आकर हरिद्वार से कांवड लेकर आ रहे शिव भक्त की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित शिव भक्तों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशाासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि हजारों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से कांवर में गंगा जल लेकर पिछले कुछ दिनों से रवाना हो चुके हैं। जिसके चलते भारी मात्रा में कांवडियां काशीपुर में भी पहुंच रहे हैं। वहीं बस की चपेट में आकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्त की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद शिव भक्तों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगाजल से भरी कांवड को रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। कांवडियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भारी मात्रा में तैनात रही। कांवडियों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने से सड़क पर काफी लंबा जाम देखने को मिला जिसे लोगों को भारी परेशनियों का सामना करना पड़ा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2