विकासनगर- केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के बाद आज कांग्रेस ने विकासनगर में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकालकर पुतला दहन किया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार के जनविरोधी फैसलों के चलते महंगाई अपनी चरम पर पहुंच गई है। आम जनता अब त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जब तक जनविरोधी फैसले थोपने वाली यह सरकार रहेगी तब तक कांग्रेस जनता के साथ मिलकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।



