हरिद्वार- गंगा की अविरलता को लेकर एक्ट बनाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठीं साध्वी पद्मावती की आज सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें हरिद्वार के बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह साध्वी अनशन के दौरान ही अचानक से बेहोश होने लगीं। आश्रम के लोगों ने देखा तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि भूखे-प्यासे रहने के कारण वे काफी डिहाइड्रेटेड हो गई हैं। दोपहर तक उनकी हालत में सुधार नहीं है इसलिए उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। बता दें कि सध्वी पिछले 65 दिन से अनशन कर रही हैं।



