देहरादून- केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस ने डोईवाला के मुख्य बाजार चैक पर भाजपा सरकार के पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व काबिना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, एससी विभाग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



