राजधानी देहरादून में आंदोलनरत ई-रिक्शा चालक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास…….

देहरादून- राजधानी देहरादून में लंबे समय से अंदोलनरत ई रिक्शा चालक ने आत्मदाह का प्रयास किया। चालक को ऐसा करते देख वहां आंदोलनकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, परेड मैदान में आंदोलन के क्रम में ई रिक्शा संगठन ने सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। दोपहर को चालक पुतला दहन कर रहे थे। इसी दौरान एक ई रिक्शा चालक रिव फुकले मिट्टी का तेल लेकर वहां पहुंचा और खुद पर डाल लिया। चालक को शरीर पर तेल डालते देख वहां लोगों ने तुंरत उसके हाथ से कैन छीनी और वहां से दूर ले गए। काफी जद्दोजहर के बाद पदाधिकारियों ने चालक को समझाकर वहां से घर भेज दिया। चालक के वहां से जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें शहर में मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने की अनुमति न देने के विरोध में ई रिक्शा चालक आंदोलनरत है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here