निर्वाचन आयोग के ताजा रुझान के मुताबिक 70 निर्वाचन क्षेत्रों के प्राप्त रुझान के अनुसार आप 58 और भाजपा 12 सीटों पर आगे है। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर पीछे चल रहे हैं। सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर भी आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान फिर से आगे हो गए हैं।



