दिल्ली चुनाव पर बोले भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत- कल मतगणना के बाद फेल हो जायेगें एग्जिट पोल के नतीजे…..

देहरादून- कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पछवादून दौरे पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने त्यूनी, चकराता से लेकर विकासनगर, सहसपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें अभी से 2022 के विधानसभा चुनावों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान और पूर्व विधायक कुलदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं विकासनगर में बंसीधर भगत ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि कल दिल्ली में मतगणना के बाद एग्जिट पोल के सभी नतीजे फेल हो जायेगे। नए प्रदेश अध्य्क्ष बने बंसीधर भगत बोले, कि 2022 में उत्तराखंड में भी पार्टी 57 से अधिक सीटे हासिल करेगी ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here