Homeराज्यउत्तराखण्डनेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने...

नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ….

देहरादून- औली में होने वाली चार दिवसीय नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का आज आगाज हो गया है। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को देशभर की दस टीमें औली पहुंच चुकी हैं, जिसमें 293 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार को हुई बर्फबारी के कारण औली में ठंड में इजाफा हो गया है। आज कड़ाके की ठंड के बीच ही नेशनल स्कीइंग गेम्स का शुभारंभ हुआ। आठ से 11 फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न प्रदेशों की दस टीमों के 293 खिलाड़ी औली स्लोप पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular