Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अच्छे लोगों का आगे आना जरूरी : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

अच्छे लोगों का आगे आना जरूरी : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून- राजधानी देहरादून में स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव का आयोजन ओएनजीसी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दीप प्रज्जलित कर कर किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य और राष्ट्र के चारों ओर से आये हुए युवा और नवोदित बुद्धिजीवी वर्ग प्रतिभाग कर रहे है। दूसरे दिन समापन सत्र में मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का समापन राज्य और राष्ट्र को उत्कृष्ट बनाने के लिए एवं अनुभव का उपयोग करने के संकल्प (शपथ) के साथ होगा। उत्तराखंड यंग लीडर्स कॉन्क्लेव के पीछे निहित सोच युवाओं के संवाद में प्राप्त ठोस और महत्वपूर्ण निष्कर्षों के उपरांत एक उपयुक्त मसौदा तैयार करना है। राज्य के भविष्य और उत्थान के लिए सबसे उत्साहजनक दृष्टिकोण वाले प्रतिनिधि को नीतीश्री की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 90 से अधिक संस्थाओं से आए छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें शोधार्थी बनाना होगा। स्वयं के अंदर झांकना चाहिए। सब कुछ हमारे भीतर ही है। स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया को भारतीय दर्शन से अवगत कराया। हमें अपनी इस महान परम्परा व पूर्वजों पर गर्व करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत नौजवानों का देश है। नौजवान भारत की ताकत हैं। जहां दुनिया के देश बूढ़े हो रहे है जबकि हमारे यहां सबसे अधिक नौजवान हैं। आने वाले समय में भारत दुनिया का मार्गदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबंधन हमें हनुमान जी से सीखना चाहिए। वे अपने हर काम में सफल रहते थे। वे हर काम को राम का काम मान कर करते थे। और जब तक काम हो नहीं जाता विश्राम नहीं करते थे। स्वामी विवेकानंद जी ने भी हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रूको का मंत्र दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि निराशा का भाव नहीं आना चाहिए। काम तो आशा के संचार से ही हो सकता है। आज शिक्षा है परंतु संस्कार नहीं हैं। महिलाओं से दुराचार के मामलों में 90 प्रतिशत से अधिक परिचित होते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि सुधार की पहल स्वयं से व परिवार से करेंगे। गलत का प्रतिकार करना चाहिए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2