Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड दो दिन चटख धूप खिलने के बाद देहरादून में फिर खराब हुआ...

दो दिन चटख धूप खिलने के बाद देहरादून में फिर खराब हुआ मौसम…….

देहरादून- दो दिन चटख धूप खिलने के बाद आज एक बार फिर देहरादून में मौसम खराब हो गया है। राजधानी दून में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रानीखेत, जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर और पंतनगर में आसमान में बादल छाए हैं। यहां सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो गया है। पिथौरागढ़ में मौसम साफ है। रीठा साहिब, भीमताल और डीडीहाट में धूप खिली हुई है। रामनगर में कोहरा छाया हुआ है। बाजपुर में कोहरा और बादल छाए हैं। हरिद्वार में मौसम साफ है। यहां हल्की धूप के साथ ठंड का असर बना हुआ है। यमुनोत्री घाटी में बादल छाए हुए हैं। बर्फबारी के कारण कई दिनों से बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद हैं। मार्ग खोलने के प्रयास जारी है। बारिश, बर्फबारी के बाद शीतलहर और गलन के कारण कुमाऊं के इलाकों में हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इस ठंड ने सात वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। शुक्रवार सुबह से ही हल्द्वानी में धूप खिली थी। बावजूद इसके शीतलहर और गलन ने बेहाल कर रखा था। अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 88 प्रतिशत रही और हवाएं 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से चलीं। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.0 और न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2