नैनीताल- नैनीताल लोकसभा संसदीय सीट से सांसद बनने के बाद अजय भट्ट पहली बार काशीपुर पहुंचे तो अति उत्साह में ऐसे बड़बोले बोल बोल गए जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी हाशिए पर ले लिया। सीएए के समर्थन में काशीपुर के रामलीला मैदान में पहुंचे अजय भट्ट ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि आपने मुझे ऐसा सांसद बना दिया कि न मेरे से पहले भगत दा ( भगत सिंह कोश्यारी ) हो सके और न अब कोई मेरे जैसा पैदा होगा.. उन्होंने कहा कि जिसे आगे मेरे बाद बनाओगे वो मेरे जैसा नहीं होगा.. उन्होंने कहा कि मै यह बात बिलकुल ठीक बोल रहा हूँ क्योकि आपने मुझे अपने वकील चुनकर संसद में भेजा और मैंने आपकी तरफ से कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के लिए बटन दबाया, अगर आप मुझे वोट नहीं देते तो यह बटन कौन दबाता.. इसी तरह 35A हटाने, व नागरिक संसोधन बिल के समर्थन में मैंने आपकी तरफ से बटन दवाया। उन्होंने कहा अब ये अवसर आगे किसी को नहीं मिलेगा.. उन्होंने कहा कि मैंने भगत दा से भी कहा कि आप मेरे गुरु जरूर हो पर ये अवसर आपको भी नहीं मिला। इसीलिए मैंने कहा कि मेरे जैसा सांसद न पहले हुआ न होगा।



