Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में अब पाला और कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, फिलहाल बारिश और बर्फबारी...

उत्तराखंड में अब पाला और कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं…..

देहरादून- प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद अब पाला और कोहरा परेशानी का कारण बन गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पाला पड़ने के बाद बर्फ पर फिसलन बढ़ गई है, वहीं मैदानी जिलों में सुबह घना कोहरा हाड़ कंपा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की है। प्रदेशभर में करीब 60 घंटे की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में रात को पाला पड़ने से न केवल ठंड बढ़ गई बल्कि बर्फ खतरनाक हो गई। मौसम विभाग ने पहाड़ जाने वाले पर्यटकों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन प्रदेशभर में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। कई जगहों पर घने कोहरे की वजह से परेशानी हो सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2