Homeअध्यात्मसाल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, आज शाम इस समय लगेगा सूतक.....

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, आज शाम इस समय लगेगा सूतक…..

26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। इसका सूतक आज (25 दिसंबर) शाम 5 बजकर 32 मिनट बजे से लगेगा। शाम से मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को सूतक हटने के बाद विधि विधान से मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे और पूजा अर्चना होगी। इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण बृहस्पतिवार सुबह करीब 2.40 बजे से शुरू होगा। सुबह 8.17 बजे से 10.57 बजे के बीच अलग-अलग स्थानों पर सूर्यग्रहण देखा जा सकता है। इसके सूतक काल की शुरूआत बुधवार शाम से हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य डा. संतोष खंडूड़ी ने बताया कि बुधवार शाम 5.32 बजे से ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक को शुभ कार्यों के लिए बेहतर नहीं माना जाता। इसलिए इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और पूजा-अर्चना नहीं होगी। बृहस्पतिवार सुबह सूतक हटने के बाद शुद्धिकरण और अन्य विधि विधान से मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून 2020 को सबसे बड़ा सूर्यग्रहण होगा, जो सभी जगह से दिखेगा।

सूर्यग्रहण: बृहस्पतिवार (26 दिसंबर)
समय : सुबह 8.17 बजे से 10.57 बजे तक
सूतक काल : 25 दिसंबर शाम 5.32 बजे से

राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सूर्यग्रहण का सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। खंडग्रास सूर्यग्रहण कर्क, तुला, कुंभ, मीन के लिए शुभ फलकारक परिणाम लाएगा। अन्य जातकों के लिए यह मिला जुला रह सकता है। ज्योतिषाचार्याें ने बताया कि सूर्यग्रहण का किसी भी राशि के जातक पर विपरीत प्रभाव पड़ने का अनुमान नहीं है।

आंखों को पहुंचाएगा नुकसान

खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता के वैज्ञानिक के अनुसार सूर्यग्रहण को थोड़ी देर के लिए भी नंगी आंखों से देखना खतरनाक हो सकता है। जब चंद्रमा सूर्य के अधिकतम हिस्सों को ढक दे तब भी इसे नंगी आंखों से देखने पर अंधापन हो सकता है। उन्होंने बताया कि एलुमिनी माइलर, काले पॉलिमर, 14 नंबर शेड के झलाईदार कांच जैसे उपयुक्त फिल्टर का उपयोग या टेलिस्कोप के जरिये सफेद पट पर सूर्य की छाया डालकर इसे देखना सुरक्षित है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular