Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ऋषिकेश: केंद्रीय मंत्री उमा भारती अपने गुरु से मिलने के लिए बेंगलुरु...

ऋषिकेश: केंद्रीय मंत्री उमा भारती अपने गुरु से मिलने के लिए बेंगलुरु हुई रवाना…..

ऋषिकेश- ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ब्रह्मपुरी श्रीराम तपस्थली आश्रम में पिछले एक माह से प्रवास कर रही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती अपने गुरु से मिलने बेंगलुरु कर्नाटक रवाना हुई। बेंगलुरु के उड़ती स्थित आश्रम में उनके गुरु स्वामी माधवाचार्य का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पर साध्वी उमा भारती यहां से उनसे मिलने गई है। श्रीराम तपस्थली के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने बताया कि साध्वी उमा भारती को यह सूचना मिली कि उनके गुरु स्वामी माधवाचार्य का स्वास्थ्य खराब है। यह समाचार सुनने के बाद साध्वी अत्यंत दुखी और उनसे मिलने के लिए व्याकुल रही। आज वह उड़ती बेंगलुरु के लिए आश्रम से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि साध्वी यहां से सड़क मार्ग के जरिये दिल्ली तक जाएगी। वहां से आगे का सफर रेलमार्ग से पूर्ण करेंगी। अपने गुरु से मिलने के बाद साध्वी पुनः श्रीराम तपस्थली आश्रम आएंगी। बता दें गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा रक्षा यात्रा पर निकली साध्वी उमा भारती ब्रह्मपुरी आश्रम पहुंची थी। 17 नवंबर को गिरने के कारण उनका पैर फैक्चर हो गया था। वह तभी से यहां रुकी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2