
देहरादून :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. आर.पी. रतूड़ी ने कहा कि पूर्व में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है तथा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही नई कमेटी की घोषणा की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का ढाई साल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और आगामी मई २०२० में उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।



