Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कल से...

केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कल से निकालेगी अर्थी यात्रा….

देहरादून- केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कल से एक अर्थी यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा देवप्रयाग के मुख्यालय हिण्डोलाखाल से शुरू होकर विधानसभा भवन रिस्पना में दाह संस्कार के साथ समाप्त होगी। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। साथ ही उन्होने कहा कि अगर इसके बाद भी सरकार नहीं चेतती है तो एक जनवरी 2020 से वह आमरण अनशन शुरू कर देगें। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। मंत्री प्रसाद नैथानी का कहना है कि सूबे की सरकार द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किये गये विकास कार्यो को बंद करा दिया गया है। उनका कहना है कि देवप्रयाग के श्रीकोट माल्डा के लिए स्वीकृत एनसीसी अकादमी को बिना कारण पौड़ी में स्थानान्तिरत किया जा रहा है। उन्होने श्राइन बोर्ड के जरिए तीर्थ पुरोहितों का काम छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पंडा और पुजारी नाराज है। उन्होने टीएचडी को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके साथ राज्य का हित और हमारी पहचान जुड़ी हुई है और हम ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि सरकार का ध्यान विकास कार्यो पर नहीं है, राज्य की सड़कें बदहाल है। लोग बिजली पानी को तरस रहे है। आशाओं का शोषण हो रहा है और सरकार राजनीति में मशगूल है। उन्होने कहा कि वह इन तमाम मुद्दों को लेकर कल से एक अर्थी यात्रा निकाल रहे है। इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो वह एक जनवरी से आमरण अनशन पर मजबूर होंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2