Homeराज्यउत्तराखण्ड13 दिसंबर को 41वें राष्ट्रीय पीआरएसआई सम्मेलन में देहरादून के अनिल सती...

13 दिसंबर को 41वें राष्ट्रीय पीआरएसआई सम्मेलन में देहरादून के अनिल सती को जनसंपर्क के क्षेत्र में मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार…..

देहरादून- 13 दिसम्बर को हैदराबार में आयोजित होने वाले 41वें राष्ट्रीय पीआरएसआई सम्मेलन में जनसम्पर्क के क्षेत्र में दिये जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार देहरादून के अनिल सती को दिये जाने की घोषणा की गई है। इसकी घोषणा पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजित पाठक ने दिल्ली में की। यह पुरस्कार उन्हे आगामी 13 से 15 दिसम्बर को हैदराबाद में आयोजित होने वाले 41वे राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जायेगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 500 से अधिक जनसम्पर्क और मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

बता दें पीआरएसआई का 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में किया गया था। उक्त सम्मेलन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केन्द्रीय मानव संसाधन रमेश पोखरियाल निशंक, पर्यटन मंत्री उत्तखण्ड सतपाल सिंह महाराज और जनसम्पर्क क्षेत्र व मीडिया से सम्बन्ध रखने वाले लगभग 500 लोगों लोगों ने प्रतिभाग किया था।

वर्तमान समय में अनिल सती स्वास्थ्य विभाग के टीबी अनुभाग में आईईसी अधिकारी कार्यरत है अनिल सती लगभग 20 वर्षों से जनसम्पर्क के क्षेत्र में कार्यरत है इसके साथ ही वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, आदि के कार्यक्रमों में सक्रिया योगदान भी देते रहे है। इसके अतिरिक्त वे पूर्व में उत्तखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भी कार्य कर चुके है।

अनिल सती जी की इस सफलता पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया साथ ही उन्होने इस पुरस्कार को उत्तराखण्ड गौरव माना है। अनिल सती, को बधाई देने वालों में अध्यक्ष विमल डबराल, उपाध्यक्ष, एएनत्रिपाठी, संयुक्त सचिव, अमित पोखिरियाल, कोषाध्यक्ष, सुरेश भट्ट, अनिल वर्मा, वैभब गोयल, डॉ डीपी उनियाल, प्रो0 सुशील राय, संजय सिंह, आलोक तोमर, अरविन्द्र सिंह, रोहित नौटियाल, राकेश डोभाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular