देहरादून- राजधानी देहरादून में आज तड़के बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। सुबह से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक छाए रहे। चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं, यहां भी बारिश की संभावना बन रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी है। ऋषिकेश में बादल छाए हुए हैं। यहां भी सुबह बूंदाबांदी हुई। नैनीताल जिले में सुबह गरमपानी के आस पास के क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबादी हुई। रुद्रपुर, काशीपुर और सितारगंज में भी आसमान में हल्के बादल हैं। रामनगर में हल्की बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।