Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड इस हफ्ते से बदल सकता है मौसम का मिजाज, चार जिलों...

उत्तराखंड इस हफ्ते से बदल सकता है मौसम का मिजाज, चार जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट……

देहरादून- उत्तराखंड में इस हफ्ते से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 नवंबर को देहरादून में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, चार पहाड़ी जिलों में 26 नवंबर को भारी बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि कहीं भी बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी की आशंका है। उन्होंने बताया कि 26 और 27 नवंबर को राजधानी देहरादून में भी बारिश हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में इस सप्ताह से कोहरा बढ़ सकता है। बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम बदलने पर तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular