Homeराज्यउत्तराखण्डठंड की बात कहना सीधे-सीधे गैरसैंण का अपमान करना : पूर्व मुख्यमंत्री...

ठंड की बात कहना सीधे-सीधे गैरसैंण का अपमान करना : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा का आगामी सत्र गैरसैण में ना होकर राजधानी देहरादून में ही आहूत होगा। गैरसैण में सत्र को लेकर यूं तो विधानसभा अध्यक्ष और सीएम त्रिवेंद्र सिंह के बीच जुबानी बयानबाजी अब तक चर्चा का सबब रही, लेकिन अब गैरसैंण में सत्र का मामला मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के बयान से ज्यादा गरमा गया है। दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायकों को ठंड से परेशानी की बात कहकर गैरसैंण में सत्र नही होने का हवाला दिया था। जिसकी विपक्ष समेत राज्य आंदोलनकारियों द्वारा खूब मजाक उड़ाई जा रही है। वहीं अब इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह पर तीखा प्रहार किया है। हरीश रावत ने कहा कि हिमालायई राज्य में विधानसभा सत्र नही कराने के लिए ठंड कैसे वजह हो सकती है। उत्तराखंड से ज्यादा तो हिमाचल के शिमला और शिलांग जैसी जगहों पर ठंड पड़ती है। तो क्या वहाँ भी ये बात कही जा सकती है। हरीश रावत ने भी कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में साल का एक सत्र गैरसैण में कराए जाने की बात कही गई थी, और अब ठंड की बात कहना सीधे-सीधे गैरसैंण का अपमान करना है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular