Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, बर्फ का खूब लुत्फ...

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, बर्फ का खूब लुत्फ उठा रहे तीर्थयात्री…..

देहरादून- बदरीनाथ धाम में दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में अभी भी दो से चार इंच बर्फ जमी हुई है। धाम में रात का तापमान लगभग माइनेस छह तक गिर रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में माणा रोड किनारे जमी बर्फ का तीर्थयात्री खूब लुत्फ ले रहे हैं। तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की यादों को संजोए रखने के लिए बर्फ के साथ अपनी फोटों भी खिचवा रहे हैं। तीर्थयात्रियों और साधु-संतों को ठंड से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकाशी सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular