Homeराज्यदिल्लीशरद पवार का बड़ा बयान- हम विपक्ष में बैठेंगे, भाजपा-शिवसेना मिलकर बनाएं...

शरद पवार का बड़ा बयान- हम विपक्ष में बैठेंगे, भाजपा-शिवसेना मिलकर बनाएं सरकार….

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। पवार साफ कर दिया कि कांग्रेस और एनसीपी विपक्ष में ही बैठेगी। शिवसेना और एनसीपी की सरकार पर शरद पवार ने कहा कि भाजपा और शिवसेना बीते 25 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। आज या कल वे फिर साथ आ जाएंगे।

एनसीपी अध्यक्ष ने कहा, मेरे पास फिलहाल कुछ भी कहने को नहीं है। लोगों ने भाजपा और शिवसेना को जनादेश दिया है। इसलिए उन्हें जितनी जल्दी हो सके सरकार बनानी चाहिए। हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। भाजपा और शिवसेना के बीच जारी तकरार पर पवार ने कहा कि जिन लोगों को महाराष्ट्र की जनता ने जनादेश दिया है, वे मिलकर इस मसले का हल निकालें। हम महाराष्ट्र में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular