देहरादून- राजधानी देहरादून की पॉश कालोनी दून विहार में लूटपाट के दौरान रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) से सेवानिवृत्त महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या परिवार के बेहद करीबी ने केवल दो लाख रुपए के लिए की है। आरोपी को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अमृतसर से देहरादून लाया जा रहा है। आरोपी मृतका के परिवार का बेहद करीबी बताया जा रहा है।
बता दें दून विहार में बदमाशों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाश घर की मालकिन रक्षा लेखा नियंत्रक सीडीए से सेवानिवृत्त महिला को बेहोश कर गए थे। महिला के पति घर पहुंचे तो उन्हे निजी अस्पताल ले गया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था।