Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने खेला सहानुभूति कार्ड, पूर्व वित्त मंत्री...

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने खेला सहानुभूति कार्ड, पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी होंगी उम्मीदवार……

देहरादून- पूर्व वित्तमंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा से उम्मीदवार होंगी। चंद्रा पंत ने मीडिया से कहा कि उनके पति स्व. पंत ने पिथौरागढ़ के लिए जो कार्य किए उनको वह आगे बढ़ाएंगी। वह उनकी जगह नहीं ले सकती, लेकिन जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश करेंगी। बता दें प्रकाश पंत का इसी साल 5 जून को निधन हो गया था। उनके निधन से रिक्त चल रही पिथौरागढ़ विधानसभा सीट में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्व.पंत की पत्नी को उपचुनाव लड़ाने के लिए भाजपा का बड़ा तबका उनके नाम की पैरवी कर रहा था, लेकिन चंद्रा पंत स्वयं इसके लिए हामी नहीं भर रही थीं। चंद्रा पंत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेटी में शिक्षिका हैं और पिछले लंबे समय से जीजीआईसी देहरादून में संबद्ध हैं। इधर, कांग्रेस में अभी उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय नहीं हो पाया है। सभी की नजरें पूर्व विधायक मयूख महर पर टिकी हैं। मयूख महर की ना के बाद कांग्रेसी पूर्व विधायक मयूख महर को मनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular