देहरादून- राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकोें में आसमान में आज सुबह भी धुएं का गुबार छाया रहा। कुछ जागरूक शहरियों ने प्रदूषण के खतरों से खुद को बचाने के लिए मास्क का उपयोग किया। राजधानी की सड़कों पर तमाम ऐसे लोग दिखायी दिए जो मास्क पहनकर गाड़ी चलाते नजर आए। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने बताया कि प्रदूषण के स्तर की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी जाएगी। जहां तक प्रदूषण स्तर में कमी का सवाल है तो स्थितियों को सामान्य होने में अभी कुछ वक्त लगेगा। यदि लोगों को प्रदूषण के खतरों से बचना है तो आतिशबाजी से परहेज करना होगा। चैंकाने वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से तमाम आदेश जारी किए जाने के बावजूद लोग दीपावली समेत अन्य पर्वों पर जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। इसके दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं। दीपावली के मौके पर हुई आतिशबाजी से राजधानी व आसपास इलाकों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पटाखों के धुएं से हवा जहरीली हो गई है। ऐसे में यह आबोहवा दमा रोगियों के लिए खतरनाक है। विशेषज्ञों ने दमा रोगियों को अभी दो तीन घर के बाहर न निकलने की सलाह दी है।



