Homeराज्यउत्तराखण्डमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव परिणाम से पहले पहुंचे केदारनाथ......

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव परिणाम से पहले पहुंचे केदारनाथ……

देहरादून- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पीएम नरेंद्र मोदी की तरह ही महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने बाबा केदार का आशीवार्द लिया।

बुधवार सुबह महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान धाम पुरोहितों ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना संपन्‍न कराई। सीएम फडणवीस के साथ अन्‍य लोग भी थे। इसके बाद वे यहां से चले गए। वहीं, सीएम फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट में केदारनाथ धाम की कुछ फोटो भी शेयर की। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम गुरुवार को आने हैं। इसे पहले मई महीने में लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में रुद्राभिषेक किया तो मंदिर की परिक्रमा भी की और दोपहर बाद करीब दो बजे वह साधना के लिए एकांत स्थल, मंदिर से 1.5 किलोमीटर दूर ध्यान गुफा में चले गए थे। यहीं रात्रि विश्राम भी किया था।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular