Homeराज्यउत्तराखण्डपश्चिम बंगााल : मुर्शिदाबाद के सनसनीख़ेज़ ट्रिपल मर्डर को लेकर बजंरग...

पश्चिम बंगााल : मुर्शिदाबाद के सनसनीख़ेज़ ट्रिपल मर्डर को लेकर बजंरग दल कार्यकर्ताओं ने किया डीएम कार्यालय में प्रदर्शन, राष्ट्रपति से की ये मांग…..

देहरादून- पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिंदुओं की हत्या को लेकर आज बजरंगदल द्वारा डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि 10 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती धर्मपत्नी व 8 वर्षीय बेटे की जधन्य तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस घटना से सम्पूर्ण राष्ट्र का हिन्दू समाज आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि बंगाल वहाँ के हिन्दू समाज के लिए आतंक का पर्याय बन गया है। बंगलादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की अत्यधिक संख्या के कारण उनके वोटो की लालची ममता सरकार भी न केवल उनके असवैधानिक दुष्कृत्यों की अनदेखी कर रही है बल्कि उनको हिन्दू समाज पर और अधिक अत्याचार करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। पिछले अनेक वर्षो से पश्चिम बंगाल के हिन्दू समाज को षड्यंत्र पूर्वक आतंकित व प्रताड़ित किया जा रहा है। आतंकियों को राज्य सरकार का खुला समर्थन प्राप्त है। बजरंग दल राष्ट्रपति से यह माँग करता है कि पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। साथ ही बंधु प्रकाश पाल परिवार हत्याकांड की सीबीआई जाँच करवाकर हत्यारों को मृत्युदंड दिया जाय। ज्ञापन देने वालो मे बजरंगदल के विभाग संयोजक विकास वर्मा, उमेश चानना, श्याम शर्मा,विजय मिश्रा सहित कई लोग शामिल रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular