Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देती त्रिवेंद्र सरकार, ऐसे मिलेंगे सैकड़ों लोगों...

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देती त्रिवेंद्र सरकार, ऐसे मिलेंगे सैकड़ों लोगों को रोजगार…….

देहरादून- उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार पर्यटन को लगातार बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। देश-दुनिया में आज उत्तराखंड की पहचान पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री के रूप में हो रही है। यहीं नहीं आपदा के बाद पहली बार चारधाम यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या नए कीर्तिमान बना गई। इस बार चारधाम व हेमकुण्ड साहिब के दर्शनों के लिए रिकार्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पर्यटन उत्तराखण्डवासियों की आजीविका का प्रमुख आधार है। चारधाम ऑलवेदर रोड़ व ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से उत्तराखण्ड के पर्यटन व आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘श्री केदारनाथ जी’ में गहरी आस्था है। उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण करते हुए इसे पहले से भी अधिक भव्यता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हमने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। ‘होम-स्टे’ के माध्यम से पर्यटन अब ग्रामीणों की आजीविका का साधन बन रहा है। कुल 1484 होम स्टे पंजीकृत किए जा चुके है। इस योेजना को और सरल बनाया जा रहा है। 13 जिलों में 13 नए थीम बेस्ड डेस्टीनेशन विकसित कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में माउंटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, केम्पिंग, पैराग्लाईडिंग,माउंटेन बाईकिंग आदि की बहुत सम्भावनाएं हैं। हमारे युवाओं कोे इन क्षेत्रों में रोजगार मिल सके, इसके लिए साहसिक पर्यटन का अलग से निदेशालय बनाया जा रहा है। वैलनेस टूरिज्म पर भी हम फोकस कर रहे हैं। हाई एंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम प्रदेश में हेली सेवाओं का विस्तार करने के प्रयास कर रहे है। टिहरी झील में सी-प्लेन के संचालन के लिए एमओयू किया गया है। हम पिथौरागढ़ के चंडाक मोष्टमानो में देश का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन बनाने जा रहे हैं। 50 हेक्टेयर में बनने वाले इस गार्डन में वर्ष में 8 महिने ट्यूलिप के फूल देखने को मिलेंगे। देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना का शिलान्यास किया जा चुका है। सुरकंडा देवी व पूर्णा गिरी देवी मंदिर के लिए रोपवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साल 2021 में हरिद्वार में होने जा रहे महाकुम्भ मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कनवेंशन सेंटर बनाने जा रहे है। ऋषिकेश की पहचान ‘योगा केपिटल’ के साथ ही ‘केपिटल ऑफ एडवेंचर टूरिज्म’ के तौर पर भी स्थापित हो चुकी है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular