महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। महाराष्ट्र के चिखली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्षों से हमारा स्टैंड रहा है कि कश्मीर मसले पर हम किसी भी देश का हस्तक्षेप नहीं चाहते। चाहे वह अमेरिका के राष्ट्रपति हों या कोई और, पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा है कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और हम इस पर किसी देश की दखलअंदाजी नहीं चाहते हैं।
Union Home Minister Amit Shah in Maharashtra: In all these yrs our stand has been that we don't want interference of any other country on Kashmir issue. Be it the US President or anyone else, Modi ji said in clear words that Kashmir is our internal matter, don't interfere in it. pic.twitter.com/1KbBwCf3PS
— ANI (@ANI) October 11, 2019



