Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पिथौरागढ़ से गाजियाबाद के लिए आज से हवाई सेवा शुरू……

पिथौरागढ़ से गाजियाबाद के लिए आज से हवाई सेवा शुरू……

देहरादून- पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से आज गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएंगी। हेरिटेज एविएशन कंपनी की विमान सेवा के शुरू होने से गाजियाबाद का 20 घंटे का सड़क का सफर हवाई सेवा से मात्र एक घंटे में पूरा हो जाएगा। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ से हिंडन एयरपोर्ट के लिए एयर हेरिटेज कंपनी सेवाएं देगी। इसके जारी शेड्यूल के तहत पिथौरागढ़ से हिंडन के लिए 11.30 बजे विमान उड़ान भरेगा और 12.30 बजे हिंडन पहुंचेगा, जहां यह विमान आधा घंटा रुककर वापस 1 बजे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा और दो बजे पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचेगा। सिंह ने बताया कि यह रूट देहरादून-पिथौरागढ़-हिंडन होगा, जिस पर एयर हेरिटेज कंपनी का 9 सीटर विमान रोजाना उड़ान भरेगा। इधर, पिथौरागढ़ में हेरिटेज एविएशन के एयरपोर्ट मैनेजर मिलाप सिंह धामी ने बताया कि पिथौरागढ़ से हिंडन तक का किराया 2470 रुपये और हिंडन से पिथौरागढ़ का 2270 रुपये तय किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी समर शेड्यूल के तहत इस रूट पर 26 अक्टूबर तक ही बुकिंग होंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2