Sunday, March 1, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन….

मेष- दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

वृषभ- भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैंǀअब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें ǀअब फिजूलखर्ची से बचना होगा ǀ आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी ǀ

मिथुन- आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ

कर्क- आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है ǀ

सिंह- आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं ǀ प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें ǀ अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें ǀ अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें ǀ आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी ǀ

कन्या- आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ǀ

तुला- आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे ǀयदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं ǀ टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी ǀ आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे ǀ

वृश्चिक- आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी ǀ यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें ǀ इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा ǀ आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे ǀ दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें ǀ

धनु- अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ

मकर- आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ

कुंभ- संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं ǀ आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें ǀ बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें ǀ दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है ǀ

मीन- आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें ǀ

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2