मसूरी में अर्बन ट्रांसफॉरमेशन समिट का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ, देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने पर हुआ मंथन……

देहरादून- मसूरी में आज अर्बन ट्रांसफॉरमेशन समिट 2019 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास जारी है। इसे लेकर कई नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी की रैंक में अब 32 वें स्थान तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के सभी शहरों में जल्द ही 24 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। इसके लिए सरकार वाटर ग्रेविटी पर कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई जगह डैम बनाने की भी योजना है। रिस्पना नदी को ऋषिपना बनाने की भी योजना है। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here