भारत को विश्व गुरु बनाने की शक्ति रखते हैं संत :- मोहन भागवत

हरिद्वार- हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में आज आयोजित धर्म जागरण साधु संगम में आरएसएस चीफ मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साधु समाज और हिंदू संस्कृति के उत्थान और राष्ट्र के निर्माण को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि साधु समाज भारत को विश्व गुरु के स्थान पर पहुंचाने की शक्ति रखता है। देश के अंदर संतों का सम्मान सर्वोपरि है। आज हमारी पहली जरूरत है कि देश के अंदर साधु समाज समरसता को स्थापित करें। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के अंदर अनादि काल से पर्यावरण को पूजा जाता रहा है। लेकिन विश्व में ग्लोबल वार्मिंग के कारण आज पर्यावरण खतरे में है। उस पर्यावरण की रक्षा अपने देश का साधु संत कर सकता है। कार्यक्रम में 799 संत, 145 महिला संत, 34 प्रांतों से 21 मत पंथ संप्रदाय के संत उपस्थित रहे। वहीं बाबा रामदेव ने भी देश के विकास के लिए संत समाज को अग्रणी होकर अपना सहयोग देने के लिए आह्वान किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here