Homeराज्यउत्तराखण्डसड़क किनारे दीवार से टकराई बाइक, दो युवक की मौत.....

सड़क किनारे दीवार से टकराई बाइक, दो युवक की मौत…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। जिसमें बाइक संख्या यूके 10 ए 2775 सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात को हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक दोस्त की पार्टी से लौट रहे थे। मृतक युवकों की पहचान कपिल रावत (21 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी ग्राम कोटी, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी तथा नरेश रावत (22 वर्ष) पुत्र मंजू रावत निवासी ग्राम कोटी, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। नरेश रावत टीएसडीसी कॉलेज टिहरी में बीटेक का छात्र था। वहीं कपिल रावत देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा भर शवों को दून अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular