राजधानी दिल्ली में फिर से ऑड-ईवन योजना शुरू करने पर नितिन गडकरी ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि रिंग रोड के जरिए दिल्ली का प्रदूषण काफी कम हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर से ऑड-ईवन स्कीम लागू करने का ऐलान किया है।
ऑड-ईवन पर जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। रिंग रोड के जरिए दिल्ली में प्रदूषण काफी कम हुआ है और आने वाले दो सालों में हमारी योजनाओं से यह शहर प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त होगा।” मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक सम-विषम योजना लागू की जाएगी ताकि उस दौरान वायु प्रदूषण से निपटा जा सके। केजरीवाल ने कहा कि जाड़े के दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण के उच्च स्तर से निपटने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।